सारंगढ़

जिला प्रशासन की मदद से छात्रावास अधीक्षक परीक्षा से वंचित नहीं हुआ रूपसाय निषाद


सारंगढ़ बिलाईगढ़, 15 सितम्बर 2024/कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देश और मार्गदर्शन में  जिले में छात्रावास अधीक्षक श्रेणी द भर्ती परीक्षा का सफल आयोजन किया गया।

पत्रकार प्रशांत प्रधान ने पीआरओ देवराम यादव को सुबह 9.15 बजे जानकारी दी कि परीक्षार्थी रुपसाय निषाद का प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं हो रहा है। पीआरओ यादव ने परीक्षार्थी का नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर के साथ यह जानकारी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल के परीक्षा आयोजन के लिए जिले के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर वर्षा बंसल को दी। नोडल अधिकारी वर्षा बंसल ने समय पर परीक्षार्थी रुपसाय निषाद को प्रवेश पत्र उपलब्ध कराई, जिसके कारण परीक्षार्थी यह छात्रावास अधीक्षक की परीक्षा दोपहर 12 से 02ः15 बजे तक दे पाया। परीक्षार्थी की कठिनाई की सूचना समय पर मिलने से वह परीक्षा से वंचित नहीं हुआ।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest