छत्तीसगढ़सारंगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम स्थगित

सारंगढ़ जिला भाजपा परिवार ने दिया अहमदाबाद विमान हादसे पर श्रद्धांजलि

सारंगढ़ खबर,सारंगढ़——सारंगढ़ जिले के केशरवानी धर्मशाला में भाजपा के संकल्प से सिद्धि की बैठक आहूत किया गया था,जिसमे रायगढ़ लोकसभा की पूर्व सांसद और वर्तमान में पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय जी मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित रही।आज दिनाँक 12/6/25 को भारतीय जनता पार्टी द्वारा सारंगढ़ के केशरवानी भवन में “संकल्प से सिद्धि” कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रोफेशनल मीट को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंडिया के विमान दुर्घटना की दुखद खबर के कारण बीच में ही स्थगित कर दिया गया। इस हादसे में 242 यात्री सवार थे।इस दुखद घटना के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कार्यक्रम, जो सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की थीम पर आधारित था, की प्रेस वार्ता के लिए उपस्थित छत्तीसगढ़ शासन के सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, “यह एक राष्ट्रीय त्रासदी है। हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।”स्थानीय प्रशासन और आयोजन समिति ने इस हादसे के प्रति एकजुटता दिखाते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की।भाजपा सह संयोजक दीनानाथ खुंटे ने बताया कि कार्यक्रम की अगली तारीख शीघ्र घोषित की जाएगी।आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल,भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष जालान,जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय,पूर्व विधायक कामदा जोल्हे,वरिष्ठ नेता भुवन मिश्रा,जगन्नाथ केशरवानी, दुर्गा ठाकुर,हरिनाथ खूंटे,निखिल केशरवानी,स्वर्णकार सर,द्वारिका साहू,प्रकाश अग्रवाल, रवि तिवारी,जय बानी,मुनु थवाईत,सहित भाजपा महिला मोर्चा,किसान मोर्चा,अनुसूचित जाति मोर्चा,सहित जिले के सभी भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता,व पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest