छत्तीसगढ़बिलाईगढ़

बिलाईगढ़ में हुआ ब्लॉक स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ



*रोमांच से भरा था रस्साकशी खेल*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 18 अक्टूबर 2024/ बिलाईगढ़ कॉलेज मैदान में विकासखंड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि बिलाईगढ़ जनपद सीईओ प्रतीक प्रधान और खेल प्रभारी गोविन्द अजय के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की आरती उतार और राजकीय गीत के साथ किया गया। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। बासउरकुली मुस्कान ग्राम संघटन की महिलाओ और ग्रामीण महिलाओं ने उत्साह के साथ रस्साकशी और अन्य खेल में शामिल हुए और रोमांचित रहा। वहीं स्कूल और कॉलेज के छात्राओं ने सभी खेल में हिस्सा लिया। इस खेल प्रतियोगिता में 9 से 18 आयु वर्ग की एवं 18 से 35 आयु वर्ग की बालिकाएं और महिलाएं सम्मिलित हुई। महिला वर्ग के इस एथलेटिक्स में तवाफेंक, खोखो, फुटबाल, वालीबाल, बास्केटबाल, बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग, रस्साकशी, कुश्ती, हॉकी 100 मीटर और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता किया गया।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest