छत्तीसगढ़बरमकेला

बरमकेला में मानसिक दिव्यांग बच्चों के लिए हुए विविध कार्यक्रम


सारंगढ़ बिलाईगढ़, 17 दिसंबर 2024/
सुशासन के एक साल पूर्ण होने पर जिले के विकासखंड बरमकेला मुख्यालय के मांझाखोल में दिव्यागजनो के विशेष विद्यालय उम्मीद बरमकेला में दिव्यागजनो की खेल प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। साथ ही दिव्यांग कलाकारों व प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर दिव्यागजनों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विभाग द्वारा दिव्यांग जनों के सम्मान में सक्षम भोज भी आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण विनय तिवारी, संस्था अधीक्षक हेमंत यादव, विशेष शिक्षक अनीता प्रधान सहित संस्था के कर्मचारी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम समाज कल्याण संचालनालय के निर्देश पर जिले के समाज कल्याण अधिकारी द्वारा आयोजन किया गया था।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest