छत्तीसगढ़सारंगढ़

हरदी के राजस्व शिविर में पटवारी और पंचायत सचिव ने लिए आवेदन

पटवारी, सरपंच और पंचायत सचिव ने ऑन द स्पॉट सुलझ जाने वाले समस्या का किया समाधान

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 13 जुलाई 2024/ सारंगढ़ राजस्व अनुविभाग के ग्राम पंचायत हरदी में शुक्रवार को राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पटवारी विष्णुदेव सिदार, सरपंच और पंचायत सचिव ने ऑन द स्पॉट सुलझ जाने वाले राजस्व तथा पंचायत के समस्या का समाधान किया।

राजस्व कार्यों जैसे बी-1 नकल, खसरा, फौती नामांतरण, खाता विभाजन, डायवर्सन, सीमांकन, बटांकन, अभिलेख शुद्धता, भूअर्जन, प्राकृतिक आपदा, मैदानी कार्य जिसमें संबंधित किसान के खेतों में जाकर नाप-जोख करना, को छोड़कर अन्य सभी कार्य जैसे खसरा शुद्धिकरण, आय, जाति, निवास, केसीसी फार्म, डिजिटल सिग्नेचर आदि कार्य से संबंधित आवेदन नागरिकों ने पटवारी और पंचायत सचिव के पास जमा किए। शिविर में नौंरगपुर, केवटीनढोढी, कोसीर छोटे, ठाकुरदिया, तामनडीह, कटराडीह, तुलसीडीह, खर्री बड़े, परसाडीह, डोंगिया, नंदेली, मुड़ियाडीह, जिल्दी, दर्राभांठा, मौहापाली, नंदनपुर, हरदी, रेड़ा, कौवाताल, सुवाताल, महकमपुर, खुडुभांठा, हिर्री और बरतुंगा क़े ग्रामीण शामिल हुए।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest