छत्तीसगढ़

ईई के खिलाफ दुष्प्रचार पर सामने आया छत्तीसगढ़ कोंट्रेक्टर एसोसियेशन

अध्यक्ष गिरिजेश गुप्ता ने कहा संगठन में नहीं आई कोई बात

ईई पर लगाए गए आरोप को बताया बेबुनियाद व निराधार

बालोद।
कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यपालन अभियंता के खिलाफ कमीशन लिए जाने को लेकर सूचना प्रसारित की जा रही है। इन तमाम सूचनाओं के बीच छत्तीसगढ़ कोंट्रेक्टर एसोसियेशन आगे आया है। संगठन अध्यक्ष गिरिजेश गुप्ता ने पीडब्ल्यूडी विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मधेश्वर प्रसाद पर लगाए गए आरोप को बेबुनियाद और निराधार बताया है। पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्य करने वाले ठेकेदारों का यूनियन बना हुआ है जिसमें अभी तक पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी की ओर से कमीशन लिए जाने वाली बात यूनियन तक नहीं पहुंची है और ना ही संगठन के जिला अध्यक्ष तक। उन्होंने कहा की फ्री स्पर्धा के साथ ठेकेदार काम पाते हैं।

ऑनलाइन टेंडर में नहीं हो सकती गड़बड़ी – ईई पीडब्ल्यूडी

इधर पूरे मामले को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यपालन अभियंता मधेश्वर प्रसाद ने भी उनके ऊपर लगाए गए आप को बेबुनियाद और निराधार बताया। उन्होंने कहा कि विभाग में ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से टेंडर होता है जिसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं की जा सकती। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से पीडब्ल्यूडी विभाग के ईई पर कमीशन लिए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार दुष्प्रचार किया जा रहा है जिसको लेकर जल्द ही दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ न्यायालय इन कार्यवाही भी की जा सकती है।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest