छत्तीसगढ़सारंगढ़

30 जून को 10 बजे से प्रीबीएड और 2 बजे से प्रीडीएलएड परीक्षा होगा प्रारंभ

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 29 जून 2024/ कलेक्टर धर्मेश साहू की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में प्रीबीएड और प्रीडीएलएड परीक्षा के पहले आवश्यक तैयारी और दिशा निर्देश के पालन हेतु बैठक आयोजित किया गया। प्रीबीएड और प्रीडीएलएड परीक्षा दो पालियों में 30 जून 2024 रविवार को होगा। प्रीबीएड परीक्षा प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगा और प्रीडीएलएड परीक्षा
द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक होगा। व्यापमं की वेबसाईट व्यापम डॉट सीजीस्टेट डॉट जीओव्ही डॉट इन से प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।
कलेक्टर धर्मेश साहू ने सभी अधिकारियों को कहा कि चुनाव की तरह नियमों का पालन प्राथमिकता से करना है साथ ही किसी कारणवश कोई छात्र या छात्रा परीक्षा से वंचित भी नहीं हो, इसका भी ध्यान रखना है। यदि परीक्षार्थी नियम अनुसार समय पर नहीं पहुचेंगे और मोबाईल आदि डिजिटल वस्तुओं को परीक्षा हाल में ले जाने की जिद करेंगे तो नियम अनुसार उनको परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी केंद्राध्यक्ष को एंट्री के भीड़ समय ज्यादा मात्रा में चेक करने वाले की ड्यूटी लगाने और परीक्षार्थियों के लिए मोबाइल पर्स आदि अमानत को अभिरक्षा में रखने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

इस परीक्षा के नोडल अधिकारी वर्षा बंसल ने बताया कि परीक्षा दिवस को प्रत्येक परीक्षार्थी लगभग एक घंटे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहें, जिससे उनके मूल पहचान पत्र से उनका पहचान किया जा सके एवं परीक्षा केंद्र में जाने हेतु अनुमति दी जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के पश्चात् किसी को भी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। परीक्षार्थियों को अपना फोटोयुक्त मूल आई डी. प्रूफ जैसे मतदाता पहचान पत्र/ड्रायविंग लायसेंस/पेन कार्ड/आधार कार्ड / पासपोर्ट/विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र / फोटोयुक्त अंकसूची मूलरूप में (फोटो कॉपी मान्य नहीं) परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। सह लेखक की सुविधा उन्हीं परीक्षार्थियों को दी जाएगी, जिन्होंने इस परीक्षा के फॉर्म भरते समय सह लेखक की सुविधा चाही थी या ऑप्शन पर क्लिक किया होगा। इसके लिए निर्धारित शपथ पत्र के साथ परीक्षार्थी और सह लेखक को परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होना होगा। परीक्षा केन्द्र में किसी भी प्रकार के मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी या अन्य सामग्री लेकर जाना पूर्णतः वर्जित है। प्रवेश पत्र की कॉपी सुरक्षित रखें।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest