छत्तीसगढ़सारंगढ़

सारंगढ़–बिलाईगढ़ में कांग्रेस के नए जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन का हुआ ऐतिहासिक स्वागत


सारंगढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी सूची में सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष बनाए गए ताराचंद देवांगन का क्षेत्र में जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। उनके पदग्रहण के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

भारत माता चौक सारंगढ़ में हुए स्वागत समारोह में पूर्व विधायक पदमा घनश्याम मनहर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। जिनमें प्रमुख रूप से रामनाथ सिदार, उमेश केशरवानी, रमेश खूँटे, आकाश पांडे, संतोष, पवन अग्रवाल, अंजन केशरवानी, नंद किशोर अग्रवाल, मीतेन्द्र यादव, वीजेंद्र गुड्डू, हेमंत चंद्रा, सुरज तिवारी, गोल्डी नायक, राकेश जाटवर, राजेंद्र वारे, अंकित भारद्वाज, सुनील वारे, सिद्धू खूँटे, वसीम, विक्की पटेल, धीरज यादव, नीतीश बंजारे, सतीश श्रीवॉश, दीपक साहू और नरेश नगरवासी उपस्थित रहे।

इसके बाद सारंगढ़ के ऐतिहासिक गीरी विलास महल में स्वागत कार्यक्रम का दूसरा चरण आयोजित किया गया, जिसमें मेनका देवी सिंह, परिवेश मिश्रा, पुष्पा देवी सिंह और कुलीषा मिश्रा ने ताराचंद देवांगन का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया।

कार्यक्रम में युवा नेता महेश नायक द्वारा सभी आगंतुकों का स्वागत किया गया।
नव–नियुक्त जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के लिए समर्पित रूप से काम करने की बात कही।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest