कोसीरछत्तीसगढ़

कोसीर पुलिस ने किशोर बालिका से छेड़खानी के आरोपी दिलीप कुमार को रिमांड बाद भेजा जेल…..

कोसीर. नाबालिग बालिका से छेड़खानी कर फरार हुये आरोपी को कोसीर पुलिस द्वारा अपराध कायमी के करीब 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है । आरोपी दिलीप कुमार लहरे (39 साल) द्वारा घर में अकेली देखकर बालिका के साथ छेड़खानी किया था । घटना के संबंध में बालिका के पिता द्वारा दिनांक 17 अप्रैल के रात्रि कोसीर में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनके गैर मौजूदगी में गांव का दिलीप कुमार लहरे (38 साल) इनके घर घुसकर इनकी लड़की से छेड़खानी किया गया । रिपोर्टकर्ता ने बताया कि दिनांक 17 अप्रैल को करीब 3.00 बजे दिलीप कुमार लहरे सुने मकान में घुसकर लड़की को अकेली पाकर उसका हाथ बांह पकडकर छेडछाड कर रहा था जिसे किसी तरह लड़की अपने आप को बचाकर चिल्लाते हुए दूसरे मकान में गई जहां लड़की की मां थी वहां पहुंची और घटना बताई । कोसीर थाना प्रभारी उप निरीक्षक जयमंगल पटेल द्वारा आरोपी के विरूद्ध धारा 452, 354, 354(क) भादवि, 8, 10 पोक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर रात ही में आरोपी पतासाजी गिरफ्तारी के लिये दबिश दिया गया । घटना की रिपोर्ट की भनक लगते ही आरोपी गांव से फरार हो गया है । थाना प्रभारी द्वारा मुखबिरों को सक्रिय कर लगातार आरोपी के मिलने के ठिकानों में दबिश दिया जा रहा था कि दिनांक 19 अप्रैल को आरोपी को थानाक्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, जहां से आरोपी को जेल वारंट पर जेल दाखिल किया गया है ।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest