गरियाबंद

कवर्धा मामले को लेकर फुका वन मंत्री अकबर का पुतला….

गरियाबंद: कवर्धा में हुए हिंदू समाज के पवित्र भगवा ध्वज के अपमान और हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं के विरुद्ध की गई एक पक्षीय कार्रवाई के विरोध में बुधवार को विहिप ने जिले में कई स्थानों में वन मंत्री व कवर्धा विधायक मो.अकबर का पुलता फूंका और मामले में की गई एक पक्षीय कार्रवाई को लेकर अपना विरोध जताया।

जिला मुख्यालय में विहिप अध्यक्ष शिशुपाल राजपूत के नेतृत्व में तिरंगा चौक में वन मंत्री मो. अबकर का पुतला फूंका गया। पुतला दहन के पहले विहिप ने शासन प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की। पुतला दहन को लेकर विहिप कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई। इस दौरान विहिप के जिलाध्यक्ष शिशुपाल राजपूत ने कहा कि जब तक शासन मामले में उचित कार्रवाई नहीं करेगा विहिप का प्रदर्शन जारी रहेगा। पुतला दहन के बाद विहिप के जिला अध्यक्ष ने शिशुपाल राजपूत ने कहा कि कवर्धा में मामले में शासन द्वारा एक तरफा कार्यवाही की जा रही है। हमारी मांग है कि जेल में बंद हमारे हिंदू वीर भाइयों को तत्काल रिहा किया जाए। हिंदुओं के ऊपर एक पक्षीय कार्रवाई कर जो पुलिसिया कार्रवाई करने का दबाव बनाया जा रहा है, सरकार उसको तत्काल प्रभाव से निरस्त करें। उन्होने दो टूक कहा कि सरकार हिंदू समाज के धैर्य की परीक्ष ना ले सरकार अन्यथा हिंदू समाज के साथ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की पूरी इकाई आने वाले समय में और अधिक जमकर विरोध प्रदर्शन करेगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। कार्यक्रम में गिरीशदत्त उपासने, रिखीराम यादव, अनूप भोसले, सुरेन्द्र सोनटेके, आशीष शर्मा, वंश गोपाल सिन्हा, प्रकाश निर्मलकर, सेवक निषाद, ताराचंद निषाद, गजेन्द्र पुजारी, संजू साहू, दीपक तिवारी, राज डे, भानु राजपूत, रोमी सिन्हा, अविनाश दीवान, नोखेलाल यादव सहित बड़ी संख्या में हिंदू समाज के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462
Latest