बरमकेला

कड़ी मेहनत रंग लाई: परधियापाली के बसंत पटेल बने सब इंस्पेक्टर, 2018 से कर रहे थे तैयारी


सारंगढ़-बिलाईगढ़:
जिले के बरमकेला तहसील अंतर्गत ग्राम परधियापाली के निवासी बसंत पटेल ने अपनी मेहनत और संघर्ष के दम पर सब इंस्पेक्टर पद हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
बसंत पटेल, पिता बाबूलाल पटेल एवं माता चंद्रावती पटेल के सुपुत्र हैं, जिनकी उम्र 29 वर्ष है। उन्होंने वर्ष 2018 से लगातार सब इंस्पेक्टर बनने की तैयारी शुरू की थी और कठिन परिश्रम के बाद आखिरकार सफलता प्राप्त की।


बसंत पटेल के सब इंस्पेक्टर बनने के बाद गांव में प्रथम आगमन पर ग्रामवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ बसंत पटेल का भव्य स्वागत किया।

ग्रामीणों के अनुसार बसंत पटेल शुरू से ही अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर रहे और विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने हार नहीं मानी। उनकी इस सफलता से गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
बसंत पटेल की इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest