सारंगढ़

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर प्रेस वार्ता आयोजित

सारंगढ़। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने कहा कि यह अधिनियम देश की आधी आबादी को नीति-निर्धारण में सक्रिय भागीदार बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

प्रेस वार्ता में ये लोग रहे मौजूद:
प्रेस वार्ता में विषय रखने के लिए नजमा खान, राष्ट्रीय भाजपा अल्प मोर्चा की सदस्य मंच पर मौजूद रहीं। उनके साथ जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल, जिला पंचायत सभापति सुमन मिश्रा, प्रकाश अग्रवाल, पूर्व विधायक केराबाई मनहर समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

वक्ताओं ने कहा कि विपक्ष ने 30 साल तक महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को रोका। कांग्रेस और उसके साथियों ने बिल को लोकसभा में पेश नहीं होने दिया। अब जब नारी शक्ति वंदन अधिनियम के रूप में महिलाओं को उनका हक मिल रहा है तो सभी से इसका समर्थन करने की अपील की गई।

मंडल अध्यक्ष रबिता भारद्वाज, नगर मंडल अध्यक्ष रामशिला साहू, जिला मोर्चा प्रभारी रागनी केशरवानी , राधिका चंद्रा, केशर चंद्रा, पार्वती चंद्रा, चिंता साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Latest