छत्तीसगढ़सारंगढ़

नशा मुक्ति व पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाता संयुक्त शिक्षक संघ का कर्मवीर

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ प्रांताध्यक्ष श्री केदार जैन जी के शानदार नेतृत्व में नित नूतन इबारतों का साक्षी रहा है! और इसी श्रृंखला की एक शानदार कड़ी की मिसाल है मुंगेली जिले में पदस्थ सहायक शिक्षक श्री संतोष गुप्ता की अद्भुत सायकल यात्रा! जिसकी शुरुआत उन्होंने विगत 13 मार्च को स्थानीय कलेक्टर के मार्गदर्शन में की थी! और आज बारहवें दिन ही उनके अदम्य साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति ने उन्हें 23वें जिले के रुप में नवगठित ज़िला सारंगढ़ बिलाईगढ़ की दहलीज पर ला खड़ा किया है! इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ परिवार सारंगढ़ के सीमित प्रतिनिधिमंडल ने पान पानी पालगी की धरती के हृदय स्थल भारत माता चौक में उनकी जीवटता को नमन करते हुए माल्यार्पण से स्वागत किया! तत्पश्चात पूरी टीम माननीय जिलाधीश डाक्टर एफ ए सिद्धीकी तथा ज़िला चिकित्सा अधिकारी डॉ एफ आर निराला जी से मिली! अधिकारी द्वय ने श्री गुप्ता जी के साहस और आत्मविश्वास को सराहते हुए नशामुक्ति व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता के उद्देश्य को लेकर की जा रही इस साहसिक यात्रा की भरपूर सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामनाएं दीं!


इस अवसर पर श्री संतोष गुप्ता ने बताया कि साइकिल का स्थानीय उपयोग न सिर्फ़ उत्तम स्वास्थ्य के लिए बेहतर है, बल्कि यह पर्यावरण को शुद्ध रखने के साथ साथ आम जनता को महंगाई की अप्रत्यक्ष मार से भी बचाती है! इसी प्रकार अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं के जड़ में नशापान मुख्य कारण होता है, जिनकी वजह से कई बेगुनाह असमय काल कवलित हो जाते हैं! इसलिए उन्होंने सभी से सर्व हित में अधिकाधिक साइकिल के प्रयोग के साथ साथ नशा मुक्त जीवन अपनाने की अपील की! यहां उल्लेखनीय है कि श्री गुप्ता इसके पूर्व राष्ट्रीय स्तर पर साइकिलिंग स्पर्धा में हिस्सा ले चुके हैं, साथ ही वर्ष 2022 में भी इन्होंने हैरत अंगेज प्रदर्शन करते हुए बिलासपुर से नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय साइकिल यात्रा महज़ 18 दिनों में पूर्ण की थी!


इस अवसर पर श्री गुप्ता जी की अगवानी छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ परिवार सारंगढ़ के ज़िला अध्यक्ष श्री चोखलाल पटेल, पंच राम साहू, राजेश कुमार देवांगन, कौशल कुमार पटेल, यशवंत दीवान, रामेश्वर सिदार, नित्यानंद भोय, जयंत राठिया, संजय कुमार पटेल, दीपक कुमार भगत, अशोक कुमार बिंझवार, शिव कुमार भोई तथा श्री रामकुमार कत्थाकार ने संयुक्त रूप से की!

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest