सारंगढ़

तीन दिवसीय गुरूघासी दास मेले को लेकर बैठक संपन्न…

सारंगढ़: बाबा गुरूघासी दास बाबा के ज्ञान स्थली माने जाने वाले सारंगढ़ के पुष्पवाटिका में 18 दिसम्बर को होने वाले मेले को लेकर सारंगढ़ सतनामी समाज द्वारा बैठक आयोजित किया गया था, जिसमे मुख्य रूप से सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगडे  उपस्थित रही, वही इस बैठक में मेले से जुडी बातो पर चर्चा किया गया, साथ ही हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी परम पूज्य संत शिरोमणि बाबा गुरु घासी दास के तीन दिवसीय मेले को भव्य रूप से मनाने को लेकर सहमती बनी, साथ ही मेले से जुडी बातो पर भी विचार विमर्श किया गया,बैठक में भारी संख्या में समाज के युवा साथी उपस्थित रहें जिन्होंने कहा की सारंगढ़ पुष्पवाटिका में होने वाले तीन दिवसीय सतनाम मेला सतनामी समाज की पहचान बन चुकी हैं, इस मेले का आनंद उठाने के लिए लोग दूर दराज से आते हैं, और यही वो मेला हैं जो हमारे एकता का परिचय भी देता हैं, युवाओं ने आगे कहा की मेले को भव्य रूप देने में हम सभी दिन रात महेनत करेंगे, वही युवाओं के उत्साह को देख कर विधायक श्री मति उत्तरी गनपत जांगडे गदगद हो गई और उन्होंने कहा की जब समाज में ऐसे युवा साथी हैं तो मेला तो भव्य होगा ही होगा साथ ही समाज भी आगे बढेगा, उन्होंने आगे कहा की बाबा गुरूघासी दास जी के मेले को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हमसबको मिलजुलकर भव्य बनाना हैं, जिसमे हम सभी की भागीदारी होनी जरुरी हैं, वही इस बैठक में सतनामी समाज के अध्यक्ष देव प्रसाद कोसले, जनपद उपाध्यक्ष गनपत जांगडे, पार्षद सम्मे लाल कुर्रें, किशोर मनहर, राहुल भारती, रमेश कोसले,डोरी लाल भारद्वाज,देवेंद्र रात्रे ,हरिनाथ खूंटे, कृष्णा महिलाने, जितेन्द्र पुराइन, तेजेश्वर रात्रे, टार्जन महेश, योगेश कुर्रे,योगेश सोनवानी,राजेन्द्र वारे, हितेश अजगल्ले,योगेश मनहर,मनोज अनंत, आकाश रात्रे, आकाश टंडन,वीरेंद्र अनंत,ईराक टंडी  सहीत समाज के कई लोग उपस्थित रहें!

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest