छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर खनिज ने नवंबर माह में अब तक 63 वाहनों पर अवैध परिवहन की कार्यवाही की

पत्रकार गोविन्द शर्मा की रिपोर्ट

बिलासपुर:- खानिज विभाग बिलासपुर द्वारा ज़िले में चल रहे अवैध खनिज परिवहन, उत्खनन, भंडारण की प्रभावी रोकथाम हेतु लगातार कार्यवाही कर रहा है।विगत पाँच दिनों में ही खनिज विभाग ने 32 वाहनों पर कार्यवाही की गई है।माह नवंबर में अब तक कुल 63 अवैध खनिज परिवहन के प्रकरण दर्ज़ करते हुए अवैध परिवहनकर्ताओं पर लगातार कार्यवाही कर रहा है।विगत पाँच दिनों में ही विभाग ने 32 वाहनों पर कार्यवाही की है। माह नवंबर में अब तक कुल 63 अवैध खनिज परिवहन के प्रकरण दर्ज़ करते हुए अवैध परिवहनकर्ताओं पर लगातार कार्यवाही कर रहा है। रेत के अवैध परिवहनकर्ताओं पर विभाग की पैनी नज़र है।63 में से 45 मामले रेत परिवहनकर्ताओं के ही दर्ज़ किए हैं।खनिज विभाग द्वारा ज़िले के विभिन्न क्षेत्रों जैसे लोफ़ंदी, कछार, निरतु, जयरमनगर, मस्तूरी, सिरगिट्टी, बिलासपुर, सकरी इत्यादि में खनिज रेत मुख्यतः तथा गिट्टी, मिट्टी, मुरुम, ईंट के अवैध परिवहन के प्रकरण दर्ज कर खनिज नियम के तहत् कार्यवाही निरंतर की जा रही है।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest