घरघोड़ाछत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत कोटरीमाल और ग्राम पंचायत कया मे जल जीवन मिशन योजना का प्रचार प्रसार


भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना जल जीवन मिशन योजना अंर्तगत रायगढ़ जिले के विकास खंड घरघोड़ा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामों में संचालित नल जल योजना के प्रचार प्रसार के लिए ISA जनमित्रम कल्याण समिति द्वारा आज दिनांक 24/02/2022 को जल जीवन मिशन जागरूकता लाने के उद्देश्य से ग्राम कोटरीमाल एवं कया के प्राथमिक शाला के 150 बच्चों के साथ जल साक्षरता रैली निकाली गई, जिसमे स्कूल के शिक्षक व गाव के गणमान्य नागरिकों के साथ बच्चे हाथों में बैनर, पोस्टर लेकर नारे लगाते हुए गांव का भ्रमण किया।और गाव में जन जागरूकता अभियान चलाया गया लोगो तक जागरूकता पहुचाया गया इस कार्य में कया के शिक्षक श्री सुरेश बेक और प्रकाश टोप्पो का सराहनीय योगदान रहा। इस कार्यक्रम में भाग लिए बच्चे ने स्वम से इस संदेश को अपने अपने माता पिता व परिवार तक पहुंचाने बात की । यह कार्यक्रम में जागरूकता कार्यक्रम के साथ साथ स्वछता से संबंधित भी जानकारी दिया गया जिसमे 6 चरण के हाथ धुलाई को भी बच्चों ,और गणमान्य नागरिकों को भी समझाया गया जिससे सभी बच्चे प्रभावित हुए उक्त परियोजना घरघोड़ा विकास खंड के प्रारभिक चयनित ग्रामो में जनमित्रम कल्याण समिति रायगढ़ के परियोजना प्रमुख श्री जीवन लाल भगत , प्रवीण गुप्ता और दिलमोहन राठिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest