छत्तीसगढ़सारंगढ़

कलेक्टर धर्मेश साहू की अध्यक्षता में निर्वाचन प्रशिक्षण आयोजित*

*नगरपालिका आम निर्वाचन का नाम निर्देशन 22 जनवरी से प्रारंभ*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 21 जनवरी 2025/कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू की उपस्थिति में नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के आचार संहिता लागू होने के बाद 22 जनवरी से निर्वाचन प्रक्रिया को प्रारंभ करने के लिए सभी संबंधित रिटर्निग अधिकारियों को कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ के सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर कलेक्टर धर्मेश साहू ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी अधिक अधिकारी कर्मचारी आदर्श आचरण संहिता के नियम अनुसार ही कार्य करेंगे। किसी व्यक्ति को लाभ या हानि पहुंचाने का कार्य नहीं करेंगे। किसी का आवेदन या दस्तावेज कमी है तो उसकी जानकारी और प्रकरण के निराकरण की जानकारी आवेदक को देना है। कलेक्टर ने सभी रिटर्निग अधिकारियों को बैरिकेटिंग, स्टाफ, फॉर्म, मुद्रण, शुल्क आदि की तैयारी के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

जिले में नगरपालिका आम चुनाव अंतर्गत जिले के बिलाईगढ़, सरिया, बरमकेला, भटगांव, सरसीवा और पवनी नगर पंचायत में नाम निर्देशन की प्राप्ति 22 जनवरी 2025 से प्रारंभ होकर 28 जनवरी 2025 तक की जाएगी। प्राप्त नाम निदेशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) रिटर्निंग ऑफिसर स्तर पर 29 जनवरी 2025 को किया जाना निर्धारित है। नगरीय निकाय हेतु अभ्यार्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 को निर्धारित किया गया है। नगरीय निकायों के लिए मतदान तिथि 11.02.2025 निर्धारित है तथा मतगणना रिटर्निंग ऑफिसर स्तर पर 15.02.2025 को संपन्न कराया जाना है। इस अवसर पर सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे, जिनको जिला मास्टर ट्रेनर चूड़ामणि गोस्वामी ने निर्वाचन नियमावली और उसके प्रक्रिया को विस्तार से समझाया।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest