छत्तीसगढ़सारंगढ़

कलेक्टर श्री धर्मेश साहू ने सरिया क्षेत्र के बाढ़ संभावित गावों का जायजा लिया

बाढ़ के पूर्व कलेक्टर के नेतृत्व में जिला टीम का दौरा

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 21 जून 2024/जिले के सरिया क्षेत्र के बाढ़ संभावित गांवो सांकरा और ठेंगागुड़ी का जायजा लेने कलेक्टर धर्मेश साहू, एसपी पुष्कर शर्मा, एसडीएम अनिकेत साहू, तहसीलदार शनि पैकरा आदि पहुंचे। कलेक्टर ने वहां सरकार की योजनाओ के कार्यों का अवलोकन किया और ग्रामीणों से पूछकर पीएम आवास, नल जल योजना, महतारी वंदन, पीएम किसान सम्मान निधि, पेंशन, राशनकार्ड, पीडीएस राशन का मैदानी क्षेत्रों में योजनाओ के पहुंच का जायजा लिया। जिला टीम ने बरमकेला से ओडिशा सीमा अंचल स्थित ग्राम पंचायत सांकरा का भ्रमण कर अवलोकन किया। इस बार जिला प्रशासन, बाढ़ के पूर्व तैयारी को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहा है। कलेक्टर ने बाढ़ तटबंधों का सघन जायजा लिया ।


सरिया तहसील अंतर्गत आने वाले बाढ़ ग्राम पंचायतों मे लोगों की बाढ़ के समय किसी भी प्रकार की कठिनाइयों से जूझना नहीं पड़े। इसको लेकर प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रहा है। बाढ़ के समय बाढ़ पीड़ितों को रहने के लिए ऊंचे स्थल का भी चयन, लगने वाले शिविर में बाढ़ पीड़ितों को हर तरह की मूलभूत सुविधाएं बिजली, पानी, पहुंच पथ और सामुदायिक किचन के लिए आदिवासी बालक आश्रम सांकरा को चिन्हित किया गया है। विगत पाक्षिक में बाढ़ आपदा की बैठक और मॉकड्रिल किया जा चुका है। बैठक में पानी से कैसे बचाव जरूरी है। खाद्य पदार्थों का भंडारा, कहां लोगों को ठहराव करना है, किस तरह से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिले। इन सभी मुद्दों पर समीक्षा बैठक लेकर सभी सुविधाओं के बारे में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं। वही शासन की योजनाओं का जनता को लाभ मिल रहा है कि नहीं इन संबंध में भी चर्चा किया गया। इस दौरा के जिला टीम में कलेक्टर, एसपी के अलावा हरिशंकर चौहान परियोजना निर्देशक, सीएमएचओ डॉक्टर अवधेश पाणिग्राही, एसडीएम अनिकेत साहू, तहसीलदार शनिराम पैकरा, डॉ. संजय पटेल बीएमओ, प्रज्ञा यादव सीईओ कमलेश कुमार मेहरा पीईओ, महिला बाल विभाग सहित गांव के सरपंच सचिव सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest