सारंगढ़

आरोपी से 56 पाव, कुल 10.080 लीटर देशी प्लेन मदिरा जप्त, कीमत ₹4,480

सारंगढ़। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध शराब, जुआ-सट्टा के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर दिनांक 03.06.2026 को थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक प्रमोद यादव के नेतृत्व में फुलझरिया पारा, सारंगढ़ में दबिश देकर 1 शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

घटना का विवरण:
पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सुभाष चौक, फुलझरिया पारा में भारी मात्रा में बिक्री के उद्देश्य से शराब छिपाकर रखा है। सूचना पर मुखबिर के बताए स्थान पर रेड कार्यवाही की गई।

तलाशी के दौरान आरोपी चंदन यादव पिता स्व. रवीन्द्र यादव, निवासी फुलझरिया पारा, सारंगढ़ के कब्जे से 2 सफेद प्लास्टिक थैलों में रखी कुल 56 पाव देशी प्लेन मदिरा, कुल 10 लीटर 80 ML कीमत लगभग ₹4,480 जप्त की गई। जब्ती पत्रक समक्ष गवाह तैयार कर शराब को जप्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

सराहनीय योगदान:
इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सारंगढ़ निरीक्षक प्रमोद यादव, प्रधान आरक्षक भंवर काटले, आरक्षक पुरुषोत्तम राठौर, योगेश, सुरेन्द्र पटेल, महिला आरक्षक लता जांगड़े एवं समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ-सट्टा पर आगे भी कठोर कार्यवाही जारी रहेगी। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

Related Articles

Latest