सारंगढ़

सामाजिक सरोकारों में उत्कृष्ट कार्य के लिए चैम्बर ऑफ कॉमर्स सारंगढ़-बिलाईगढ़ सम्मानित

सारंगढ़।  छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एवं इंडस्ट्रीज की जिला इकाई सारंगढ़-बिलाईगढ़ को सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य सेवा एवं संगठनात्मक गतिविधियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए 15 अगस्त 2024, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया द्वारा चैम्बर ऑफ कॉमर्स को सम्मान पत्र प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह में सांसद राधेश्याम राठिया, सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े, कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, जिला सीईओ ऋषिकेश तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उमेश साहू सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र अग्रवाल, जिला इकाई अध्यक्ष संगीत सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष घनश्याम बंसल, संरक्षक सदस्य नत्थूलाल बेडिया, वरिष्ठ सदस्य विकास थवाईत सहित अन्य सदस्यों ने सम्मान ग्रहण किया। सम्मान मिलने पर चैम्बर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इसे संगठन के सामाजिक दायित्वों के प्रति किए जा रहे प्रयासों की सराहना बताया।

Related Articles

Latest