सारंगढ़ बिलाईगढ़

जिले के समस्त ब्लॉक में आदिवासी कांग्रेस का ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त

आदिवासी कांग्रेस जिला कार्यकारणी का विस्तार

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिला आदिवासी कांग्रेस, सारंगढ़-बिलाईगढ़ के संगठन विस्तार एवं संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जिला अध्यक्ष श्री सहदेव सिंह सिदार द्वारा जिले की नई कार्यकारिणी एवं ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्तियां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज तथा प्रदेश आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष श्री जनक ध्रुव की भावना के अनुरूप संगठन को सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से की गई हैं।

जिला अध्यक्ष सहदेव सिंह सिदार ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन विस्तार के तहत ब्लॉक अध्यक्ष, विजय सिदार – सारंगढ़ शहर, दिलेश्वर सिदार – सारंगढ़ ग्रामीण, जगबन्धु सिदार – उलखर/कोसीर, संपत बरिहा – बरमकेला, राज कुमार सिदार – सरिया, किशोर कुमार सिंह – बिलाईगढ़, दिनेश सिदार – सरसीवा

जिला कार्यकारणी में कोषाध्यक्ष देव प्रसाद सिदार, जिला उपाध्यक्ष जवाहिर खैरवार, लक्ष्मण भोई,
रोहित सिदार, जिला महामंत्री (संगठन) टीकम सिंह नेताम,
जिला महामंत्री हेम कुमार बरिहा, बद्री जगत, रंग बहलो सिदार, जिला सचिव पवित्र बरिहा, राम बाबू सिदार, रामलाल सिदार, सिदार सिंह सिदार, जिला सह सचिव
, गोविन्द सिदार, वीरेन्द्र सिंह ठाकुर, जब्बल सिदार, मिलन सिदार, मीडिया प्रभारी
बाबू लाल सिदार, नीलाम्बर सिदार, प्रवक्ता नरेश बरिहा, रंजीत सिदार, गोपाल सिदार
विशेष आमंत्रित सदस्य पुष्पराज बरिहा, रामनाथ सिदार, शिव सिंह कंवर, चंद्रकुमार नेताम, राम जी सरदार, ईश्वर सिदार, द्रौपति मरावी, उमा राय, कलावती सिदार शामिल है।

जिला अध्यक्ष सहदेव सिंह सिदार ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आदिवासी समाज के हितों की रक्षा करने तथा कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवगठित जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के सहयोग से जिला आदिवासी कांग्रेस, सारंगढ़-बिलाईगढ़ संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होकर आगामी राजनीतिक एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

Related Articles

Latest