कोसीर

मोहर साहू बने कोसीर मंडल के युवा मोर्चा के अध्यक्ष




सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कोसीर क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठन में नई नियुक्ति की गई है। संगठन द्वारा मोहर साहू को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कोसीर मंडल अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।


बताया जा रहा है कि मोहर साहू पूर्व में कोशिर क्षेत्र में संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में मंडल स्तर पर संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
नई जिम्मेदारी मिलने पर मोहर साहू ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। वहीं स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Latest