छत्तीसगढ़बिलाईगढ़सारंगढ़

खनिज रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन में शामिल 06 ट्रैक्टर जप्त

सारंगढ़ – बिलाईगढ़, 3 जुलाई 2024/कलेक्टर धर्मेश साहू के निर्देश पर खनि अधिकारी हीरादास भारद्वाज के मार्गदर्शन में खनिज एवम पुलिस विभाग के सयुंक्त दल द्वारा बिलाईगढ़ तहसील का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। ग्राम चिकनीडीह में खनिज रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन में शामिल 06 ट्रैक्टर को जप्त किया गया, जिसमें 03 ट्रैक्टर को भटगांव थाना में और 3 ट्रैक्टर की सुपुर्दगी सरसीवा थाना में दिया गया। यह कार्यवाही छ्त्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवम् ख़ान एवं खनिज विकास आधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की जाएगी।साथ ही अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण की कार्यवाही आगे भी निरंतर कलेक्टर के निर्देश पर की जायेगी। जांच टीम में दीपक पटेल अनुराग नंद सहित पुलिस कर्मी शामिल हुए।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest