सर्वमंगला क्रशर की मनमानी! बिना लीज के भारी मात्रा में चूना पत्थर स्टॉक, नियमों को ठेंगा

पर्यावरण को भारी नुकसान
अवैध खनन और परिवहन को बढ़ावा
ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित
धूल और प्रदूषण से ग्रामीणों में आक्रोश
ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सारंगढ़ क्षेत्र में संचालित सर्वमंगला क्रशर एक बार फिर विवादों में घिरता नजर आ रहा है। आरोप है कि क्रशर संचालक बिना वैध खनन लीज के भंडारण अनुमति से अधिक मात्रा में चूना पत्थर खनिज का स्टॉक कर नियमों की खुलेआम अनदेखी कर रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से गांव की सड़कें प्रभावित हो रही हैं, जिससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं क्रशर से उड़ने वाली धूल और प्रदूषण के कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि अवैध परिवहन और अवैध खनन गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है, जिससे शासन को राजस्व की हानि होने की आशंका है। मामले को लेकर प्रशासन और खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।






