छत्तीसगढ़सारंगढ़

वन विभाग ने अभ्यारण में पत्थर से भरी ट्रैक्टर को किया जप्त

सारंगढ।सारंगढ़ अंतर्गत अभ्यारण में बोरीद नाला के ऊपर फलदार वृक्ष आवला का पेड़ वन विभाग द्वारा लगाया गया है।उसी के किनारे सड़क के ऊपर कक्ष क्रमांक 883 में फुलसाय (मुन्ना) साहू निवासी सरायपाली आईसर ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 13 7468 मे पत्थर ले जाने की सूचना पर पत्थर से भरी हुई ट्रैक्टर को वन विभाग के द्वारा पकडा गया है।आज तक पत्थर माफियाओ पर वन विभाग की कार्यवाही नहीं की गई थी आज बोरिद नाला कक्ष 883 मे पत्थर माफियाओं के द्वारा तोड़कर चुनकर पत्थर ले गए हैं।लेकिन ट्रैक्टर में भारी पत्थर पड़कने की इस कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कम मची हुई है। मिली जानकारी अनुसार बोरिद नाला के आसपास में आए दिन जंगली जानवर का आना-जाना रहता है जहां पर स्थानीय निवासी किसानों के खेत भी मौजूद है जहां गाय एवं बकरी चराने के लिए जाते हैं। जहां किसानों को खेती कार्य के लिए आना-जाना रहता है।स्थानीय ग्रामीणो ने बताया की बोरिद नाला बीट मे आए दिन जानवरों की मरने करने की सूचना,जानवरों के शिकार करने की सूचना,तो कभी कुत्तों के द्वारा जानवरों को नुकसान पहुंचाने की सूचना मिलती रहती है हमेशा चर्चा में रहती है बोरीद नाला बीट,बीट प्रभारी गहरी नींद में सोए रहते हैं एक ही जगह पर एक ही बीट पर डेरा जमाए बैठे हुए हैं।

क्या कहते हैं बीट प्रभारी कुलदीप सिह

मुखबिर से सूचना मिला की बोरीद नाला मे ट्रैक्टर से पत्थर लाने की सूचना पर मैं तत्काल मौके पर पहुंचा और उच्च अधिकारी को अवगत कराते हुए जानकारी दिया।अधिकारी के निर्देश पर मेरे द्वारा कार्य किया गया है अभी फिलहाल ट्रैक्टर वन विभाग के कार्यालय में है।

फॉरेस्ट रेंजर सारंगढ़ सुरेंद्र अजय को कई बार फोन के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन फोन इंगेज आया तो कभी बंद बताया।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest