Uncategorizedसारंगढ़

रेत के अवैध भंडारण को खनिज टीम ने सरपंच के सुपुर्दगी में रखा



सारंगढ़ बिलाईगढ़, 1 सितम्बर 2024/ कलेक्टर धर्मेश साहू के निर्देश और खनिज अधिकारी हीरादास भारद्वाज के मार्गदर्शन में खनिज विभाग एवम पुलिस विभाग संयुक्त दल द्वारा विगत दिवस ग्राम मल्दा (अ) में मौका जांच  किया गया। मौका निरीक्षण में नदी तट समीप खनिज रेत का भंडारण होना पाया गया, वहां उपस्थित ग्रामीणों एवम ग्राम मल्दा (अ) के सरपंच द्वारा जानकारी दी गई कि यह रेत का भंडारण स्थल मल्दा के ग्रामीण मंथर लहरे के नाम पर दर्ज है तथा रेत भंडारण के संबंध में जानकारी नही होने के बारे मे बताया गया जिसे जिला खनिज विभाग सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा जप्त कर ग्राम पंचायत मल्दा के सरपंच को सुपुर्दगी में दिया गया तथा समझाइस दिया गया की रेत का अवैध परिवहन, भंडारण, खनन में रोक लगाने तथा मुनादी किया गया।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest