छत्तीसगढ़सारंगढ़

कलेक्ट्रेट सारंगढ़ में दिशा समिति की बैठक 11 नवंबर को होगी

बैठक में शामिल होंगे सांसद, विधायक और जिला, जनपद तथा नगर पंचायत के अध्यक्ष

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 10 नवंबर 2024/कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ के सभाकक्ष में सांसद राधेश्याम राठिया लोकसभा क्षेत्र रायगढ़ की अध्यक्षता में  सोमवार 11 नवंबर को दोपहर 12 बजे जिला सतर्कता एवं मूल्यांकन (दिशा) समिति की बैठक निर्धारित है। इस बैठक में लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा की सांसद कमलेश जांगड़े,  रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी, विधायक सारंगढ़ उत्तरी जांगड़े, विधायक बिलाईगढ़ कविता लहरे, जिला पंचायत रायगढ़ एवं बलौदाबाजार के अध्यक्ष, सभी जनपद पंचायत के अध्यक्ष, सभी नगरपालिका एवं नगरपंचायत के अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। सभी विभाग के योजनाओं की भौतिक और अद्यतन रिपोर्ट इस बैठक में प्रस्तुत की जाएगी। इस अवसर पर जिले के अधिकारीगण उपस्थित होंगे।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest