जाहरवीर गोगाजी धाम पावला बेगमाबाद में हुआ वार्षिक भंडारे का आयोजन

उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। जनपद बागपत के गांव पावला बेगमाबाद में स्थित जाहरवीर गोगाजी धाम में वार्षिक जागरण व भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंड़ित सुमित जी द्वारा विधि-विधान के साथ हवन कराया गया। हवन के मुख्य यजमान सतीश डायरेक्टर रहे। इसके उपरान्त भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। जाहरवीर गोगाजी धाम में रागनी के कलाकारों ने गोगाजी की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध समाजसेवी व प्रोपर्टी डीलर यशराम धामा ने बताया कि जाहरवीर गोगाजी का यह धाम लगभग 100 वर्ष पुराना है। बताया कि गांव के निवासी बागचन्द बाबा, जाहरवीर गोगाजी के परम भक्त थे। उन्होने अपने खेत में जाहरवीर गोगाजी के इस धाम की स्थापना की। उनके निधन के बाद उनके अविवाहित पुत्र लाला भगत जी ने इस धाम पर गोगाजी की सेवा की। लाला भगत जी के निधन के बाद बागचन्द बाबा जी के वंशज तेजपाल जी, ग्रामवासियों के साथ गोगाजी के इस धाम की सेवा कर रहे है। तेजपाल जी ने बताया कि कोरोनाकाल के समय से गोगाजी के इस धाम का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। बताया कि गोगाजी के इस धाम पर लगभग 16 वर्षो से जेठ महीने में कृष्ण पक्ष की अष्टमी को जाहरवीर गोगाजी का जागरण व नवमी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। सम्पूर्ण कार्यक्रम जाहरवीर सेवा समिति पावला बेगमाबाद द्वारा किया जाता है, समिति में सभी को समान अधिकार प्राप्त है, सभी सेवादार है और सभी दिल से जाहरवीर गोगाजी की सेवा करते है। कार्यक्रम में प्रदीप, दिल्ली पुलिस में तैनात कपिल, ओमवीर, महेन्द्र धामा मैनेजर, ग्राम प्रधान मनोज धामा, महामहिम राष्ट्रपति जी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, ऋषिराज, कर्मवीर, सतपाल, राधे, राजेराम, यशराम धामा सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

