छत्तीसगढ़बिलाईगढ़

प्रधानमंत्री सड़क योजना से बनी सीसी रोड एक सप्ताह में दो भागों में बटी,,

बिलाईगढ़। प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना की लुटिया डुबो रहा ,ठेकेदार सड़क की गुणवत्ता इतना घटिया की सड़क निर्माण के महज एक सप्ताह नहीं बीते सीसी रोड दो हिस्से में टूट गया सप्ताह बीते ही नहीं टूट जाना गुणवत्ता पर सवालिया निशान खड़ा करता है और ठेकेदार की भ्रष्ट कार्य को भी साफ दर्शता है बिलाईगढ़ जनपद से जुड़े ग्राम कोदवा से चकरदा मार्ग पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से सड़क बनाया जा रहा है जिसमे लगभग 3 .80 किलो मीटर का डामरीकरण किया गया और साथ ही ग्राम पंचायत के मुख्य स्थानों को सीसी रोड बनाने की जिम्मेदारी श्याम इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलमेंट शिवरीनारायण को दिया गया जिसमे ठेकेदार की कार्यों का जमकर थुथू हो रहा है चकरदा ग्राम मे ठेकेदार साहब ने ऐसा सीसी रोड़ बना दिया जिसकी गुणवत्ता की सच्चाई महज एक सप्ताह मे ही दिखाई देने लग गया सीसी रोड़ दो हिस्से में टूटने शुरू हो गए , रोड दो हिस्से में होने लग गया क्या यह सड़क लंबे समय तक टिक पाएगा इतना ही नहीं ग्रामीणों का कहना है कि जब क्रंकीट करते समय किसी भी प्रकार का कोई भी साफ सफाई नहीं किया गया मिट्टी कीचड़ ऊपर ही कंक्रीट कर डाल दिया गया, बनने के बाद से दो बार ही सिर्फ पानी की तराई किया गया उसे भी ग्रामीणों के कहने से किया गया

ठेकेदार सरकार की पैसे को कर रहा बंदरबाट

सीसी रोड टूटने से साफ जाहिर हो गया कि श्याम इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलमेंट शिवरीनारायण ने निर्माण कार्य मे कितना अनियामियता बरती है ऐसे ठेकेदार सिर्फ सरकार के पैसो का बंदरबाट कर खुद ही गटक रहे है घटिया निर्माण करके भी ठेकेदार कौन सी ग्रेड में होंगे ये सोचने वाली बात है ?

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest