सारंगढ़

सतनामी विकास परिषद ने किया कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम, लाइब्रेरी का शुभारंभ

डॉ. के.डी. खरे, डॉ. लीना खरे व विनोद कोशले ने छात्रों को दिए सफलता के टिप्स

सारंगढ़ सतनामी विकास परिषद, सारंगढ़ के तत्वावधान में शनिवार को सतनाम भवन, कुटेला में 12वीं उत्तीर्ण एवं महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए कैरियर गाइडेंस एवं पुस्तकालय परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. के.डी. खरे (MBBS, MS, http://M.Ch Urology), डॉ. लीना पुराइन खरे (MBBS, MS Obs & Gyn) तथा संविधान विशेषज्ञ विनोद कोशले उपस्थित रहे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, अनुशासित अध्ययन व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर सतनाम भवन में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु पुस्तकालय का शुभारंभ भी किया गया। परिषद ने बताया कि लाइब्रेरी में विभिन्न विषयों की उत्कृष्ट पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं ताकि समाज के विद्यार्थी गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री का लाभ उठा सकें।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त उपसंचालक कर्मन खटकर, सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी सी.एस. सांडे, जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज, बीईओ राम कुमार कोशले, अधिवक्ता ऊधो राम कोशले सहित भानु प्रभा जोलहे, नंद राम सुमन, बुंद राम कोशले व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

वक्ताओं ने विद्यार्थियों से वैज्ञानिक सोच व संविधान के मूल्यों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज के उत्थान का सबसे प्रभावी माध्यम है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सतनामी विकास परिषद के अध्यक्ष बी.डी. भारद्वाज ने की। परिषद ने अभिभावकों व युवाओं से पुस्तकालय का अधिकतम उपयोग करने की अपील की।

Related Articles

Latest