छत्तीसगढ़भटगांव

सवरा समाज द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं कैरियर मार्गदर्शन 8 फरवरी को


भटगांव। अट्ठारागढ़ संवरा समाज के द्वारा प्रदेश स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। विदित हो कि अठारहगढ़ संवरा समाज के द्वारा पहली बार प्रदेश स्तरीय विवाह योग्य युवक युवती का परिचय सम्मेलन कराया जा रहा है साथ ही बारहवीं एवं स्नातक कर रहे समाज के विद्यार्थियों के लिए कैरियर मार्गदर्शन का आयोजन किया जा रहा है अठारहगढ़ संवरा समाज के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेत्तर  लाल सिदार   ने बताया कि समाज के केंद्रीय अध्यक्ष सहदेव सिंह सिदर के नेतृत्व में यह आयोजन किया जा रहा है जिसमें केंद्रीय पदाधिकारियों के अलावा समाज के दस क्षेत्र के पदाधिकारी एवं युवक युवती उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम का आयोजन 08 फरवरी रविवार को प्रातः 10 बजे से शुरू होगा एवं कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत डभरा के कृष्णा पैलेस में रखा गया है। कार्यक्रम आने वाले सभी लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Latest