खरीफ पूर्व खाद आपूर्ति के संबंध में
कलेक्टर ने ली समिति प्रबंधको की बैठक

सारंगढ खरीफ पूर्व खाद आपूर्ति के संबंध में कलेक्टर, सारंगढ़- बिलाईगढ़ की अध्यक्षता में कलेक्टर सभाकक्ष सारंगढ़ में आज जिले के सभी सेवा सहकारी समिति के प्रबंधकों की बैठक आहूत की गई थी | बैठक में कलेक्टर महोदय ने खरीफ 2026-27 हेतु खाद की आपूर्ति के लिए आवश्यक सभी प्रक्रियाओं को समय पर पूरा कर लेने के निर्देश दिए है | ताकि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो सके | कृषि, उद्यानिकी विभाग तथा सभी सहकारी समितियां नैनो डी.ए.पी., यूरिया जैसे उर्वरकों की उपयोग, उसके लाभ का तुलनात्मक जानकारी किसानों तक पहुंचाएं | जिन क्षेत्रो में विगत वर्ष नैनो डी.ए.पी., यूरिया का उपयोग जिन-जिन कृषकों ने किया था, ऐसे कृषकों को चिन्हांकित कर उन्हें कृषक संगोष्ठी, प्रशिक्षण व अन्य गतिविधियों में अनुभव साझा करने हेतु आमंत्रित करें | जिले में कहीं भी खाद का काला-बाजारी, अवैध भंडारण या खाद भण्डारण एवं वितरण में कोई भी अनियमितता का पता चले तो तुरंत ही सूचित करें |
उक्त बैठक में श्री एस के टंडन संयुक्त कलेक्टर सारंगढ़, वर्षा बंसल डिप्टी कलेक्टर. आशुतोष श्रीवास्तव उप संचालक कृषि, नोडल अधिकारी अपैक्स बैंक, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या., जिला खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी तथा जिले के समस्त समिति प्रबंधक उपस्थित रहे |




