

सारंगढ। यातायात पुलिस को सूचना मिलने पर बिलासपुर मार्ग खडाबांध तालाब पास अज्ञात व्यक्ति का तबीयत खराब होने कारण चक्कर आने से गिर कर बेहोश पड़ा … इसकी सूचना मिलने पर तत्काल यातायात पुलिस पेट्रोलिंग द्वारा बुजुर्ग पेट्रोलिंग गाड़ी में बिठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस अधीक्षक के आने से जिले में अब यातायात व्यवस्था में सुधार नजर आ रहा है, साथ ही दुर्घटना होने पर पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी लोगों के लिए जीवन दायनी बनी है। ड्यूटी में तैनात आरक्षक अजय रात्रे, सोनसाय तिग्गा ने बुजुर्ग व्यक्ति को समय पर उपचार के लिए ले जाया गया। इनका कार्य सराहनीय है।
यातायात व्यवस्था के साथ सड़क दुर्घटना व अन्य कार्य को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा अच्छे कार्य किया जा रहे हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा कम होते जा रहा है।




