छत्तीसगढ़सारंगढ़

राष्ट्रीय अभियान- “ विकसित कृषि संकल्प अभियान ” से जिले के 15878 कृषक हुए लाभान्वित

राष्ट्रीय अभियान- “ विकसित कृषि संकल्प अभियान ” का आयोजन ब्लॉक स्तर पर किये जाने के निर्देश माननीय कृषि मंत्री, भारत सरकार, कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा किया गया था | इस अभियान में खरीफ 2025 के पूर्व कृषि कार्य की तैयारी हेतु जिला सारंगढ़- बिलाईगढ़ के सभी विकासखंडों में दिनांक 29.05.2025 से 12.06.2025 तक शिविर आयोजन किया गया | उक्त शिविर के द्वारा किसानों को खेती किसानी की तैयारी से लेकर, उन्नत तकनीक, नवीन किस्मों के बीज की जानकारी, ड्रोन द्वारा फसलों में रसायनों का छिडकाव, मिट्टी परीक्षण के लाभ, PM किसान सम्मान निधि योजना, डिजिटल एग्रीकल्चर एवं अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी, जैव कीटनाशी, फसल परिवर्तन के लिए धान के स्थान पर दलहन-तिलहन का उत्पादन, प्राकृतिक खेती आदि की जानकारी दी गई | साथ ही जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सामग्री वितरण भी किया गया | खूबचंद बघेल कृषक रत्न से सम्मानित कृषक एवं प्रगतिशील कृषकों ने अपने अनुभव उपस्थित कृषकों के साथ साझा किया, इसके अतिरिक्त शिविर के दौरान चलित पशु चिकित्सालय भी उपलब्ध रहें |  किसान क्रेडिट कार्ड  एवं Soil Health Card किसानों को वितरित किये गए साथ ही दीदी द्वारा तरल उर्वरकों एवं रसायनों का खेती में प्रयोग का जीवंत प्रदर्शन भी आयोजित किया गया  |

“ विकसित कृषि संकल्प अभियान ” के सफल क्रियान्वयन हेतु कृषि विज्ञान केंद्र, बोईरदादर,रायगढ़ एवं बलौदाबाजार-भाटापारा से वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख तथा वैज्ञानिक/विषय वस्तु विशेषज्ञ, कृषि महाविद्यालय रायगढ़ से सहायक प्राध्यापक (सस्य विज्ञान), कृषि विभाग से उप संचालक कृषि, साथ ही उप संचालक पशुधन, सहायक संचालक मत्स्य, सहायक संचालक उद्यान, विकासखंडो से सभी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, कार्यक्रम सहायक नोडल अधिकारी, फसल बीमा प्रतिनिधि, योजना शाखा प्रभारी एवं आत्मा योजनान्तर्गत बी.टी.एम. एवं ए.टी.एम. दिनांक 29.05.2025 से 12.06.2025 तक आयोजित शिविरों में उपस्थित रहे एवं विभागीय योजनाओं की जानकारियां किसानों को साझा किये |
“ विकसित कृषि संकल्प अभियान ” कार्यक्रम अंतर्गत जिले के सभी ग्रामों का कलस्टर बनाकर कुल 81 शिविरों का आयोजन किया गया | कार्यक्रम के दौरान 39010 प्रचार सामग्री, 5647 आदान- सामग्री, 10 किसान क्रेडिट कार्ड एवं 413 Soil Health Card भी वितरित किये गए | उक्त शिविर से 3396 महिला एवं 12482 पुरुष कुल 15878 कृषक शासन की योजनाओं से लाभांवित हुए |

Related Articles

Latest