सारंगढ़

सारंगढ़ परिसर में ‘मां के नाम एक पेड़’ अभियान के तहत वृक्षारोपण



सारंगढ़, 16 सितंबर: साहू धर्मशाला रानीसागर परिसर में ‘मां के नाम एक पेड़’ अभियान के तहत विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बरगद, पीपल, नीम, करंज जैसे पर्यावरण हितैषी वृक्षों का रोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया गया।

‘मां के नाम एक पेड़’ अभियान के तहत स्थानीय नागरिकों ने अपनी माताओं के नाम पर वृक्षारोपण कर उनकी स्मृति और सम्मान को एक नई पहचान दी। इस पहल का उद्देश्य न केवल पर्यावरण को संरक्षित करना है, बल्कि समाज में मातृत्व के प्रति आदर और सम्मान की भावना को भी बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सुरेश कुमार साहू, वृंदावती साहू, दिगंम्बर साहू, रमाशंकर साहू, श्रीमती गुणवती साहू, शंकर साहू, अमित साहू सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने वृक्षों के संरक्षण का संकल्प लिया और भविष्य में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। वृक्षारोपण के दौरान सभी ने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए वृक्ष संरक्षण का वचन लिया।

यह अभियान सारंगढ़ क्षेत्र में वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे भावी पीढ़ी को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सकेगा।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest