छत्तीसगढ़भटगांव

35 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब मोटरसाइकिल मे अवैध परिवहन करने वाले दो फरार आरोपीयों को भटगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

भटगांव. पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवम श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बिलाइगढ़ के द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध शराब जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने के दिशा निर्देश की परिपालन में थाना प्रभारी श्री राजेश साहू द्वारा टीम गठित कर दिनांक 14/08/ 2022 को जरिए मुखबिर मोबाइल से सूचना मिली कि ग्राम सलीहाघाट मेन रोड में दो व्यक्ति अपने मोटरसाइकिल से अवैध रूप से शराब ले जा रहे हैं की सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहन के मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपियों द्वारा मो सा. पैशन प्रो क्र. सी जी 11 एम 0247 कीमती 40000 रूपये एवम एक प्लास्टिक बोरी के अंदर प्लास्टिक झिल्ली में करीबन 35 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब भरी हुई कीमती 3500रू जुमला किमती 43500रू को छोड़कर भाग गए थे/ घटना दिनांक से फरार आरोपी 1. मनोज कुमार डेहरिया पिता आसाराम डहरिया उम्र 35 साल 2. सुनील कुमार डहरिया पिता आसाराम डहरिया उम्र 29 साल साकीनान किकिरदा थाना बर्रा जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ को आज दिनांक 17.11.2022 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest