रायगढ़

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन का 5 दिसंबर को कलेक्टर गार्डन रायपुर में महत्वपूर्ण बैठक

रायगढ़: छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा के अगुवाई में समस्त 109000 सहायक शिक्षक साथियों की महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है।छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश सलाहकार संकीर्तन नंद ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आश्वासन देकर विगत 4 सितंबर को हमारी वेतन विसंगति संबंधी अंतर विभागीय कमेटी का गठन किया गया था जिसकी समय सीमा दिसंबर के पहले सप्ताह में समाप्त होने वाली है इसी संबंध में हम 5 दिसंबर रविवार को बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक कलेक्टर गार्डन रायपुर में प्रांतीय पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में आयोजित है।जिसका महत्वपूर्ण उद्देश्य समस्त 109000 सहायक शिक्षक साथियों की वेतन विसंगति दूर करने पर चर्चा एवं कमेटी का निर्णय के संबंध में चर्चा यदि कमेटी का निर्णय सकारात्मक नहीं होता है तो आगे क्या करना है उसकी निर्णय संबंधी चर्चा की जायेगी।जिसमें वह समस्त विचार एवं निर्णय जो समस्त प्रांतीय पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्ष द्वारा बहुमत के आधार पर लिया जाएगा और शासन से उसी दिन आंदोलन की रणनीति का अल्टीमेटम भी दिया जाएगा।समस्त जिलाध्यक्ष गणों से अपील है कि अपने-अपने जिला में सदस्यता संबंधी कार्यवाही तत्काल पूर्ण करें और पूरी तन मन धन से समर्पित होकर के आंदोलन की तैयारी करें ।
विगत दिनों कैबिनेट की बैठक में प्रमोशन का प्रस्ताव पारित किया गया है हम चाहते हैं कि हमारी छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन का एक ही उद्देश्य है केवल और केवल वेतन विसंगति दूर कराना वेतन विसंगति दूर होने के बाद यदि सरकार प्रमोशन करती है तो इसमें कोई दिक्कत नहीं है हमको समस्त 109000 सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करानी है उसके बाद प्रमोशन स्वीकार होगा।इसलिए समस्त सहायक शिक्षक साथी सदस्यता संबंधी कार्य बड़ी जिम्मेदारी से तत्काल पूर्ण कराएं और सभी जिलाध्यक्ष गण कलेक्टर गार्डन रायपुर में 5 दिसंबर की अति महत्वपूर्ण बैठक में प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest