छत्तीसगढ़सारंगढ़

शासकीय माध्यमिक शाला कोतमरा में योग दिवस मनाया

कटेली । शासकीय माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ सक्रिय व ऊर्जावान प्रधान पाठक तारकेश्वर टंडन के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में विश्व योगा दिवस 2024 पूरे धूमधाम के साथ मनाया गया । प्रधान पाठक तारकेश्वर टंडन ने योग दिवस पर अपने विचार साझा किए उन्होंने कहा कि – योग भारत की अमूल्य देन है, भारत ने योग के क्षेत्र में दुनिया को बहुत कुछ दिया, जिससे दुनियाभर के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए । इसका पूरा श्रेय भारत के उन महान और प्रसिद्ध गुरुओं को जाता है, जिनके कारण योग के लाभ, इसके महत्व की अहमियत को दुनियाभर में पहचान मिली । योग को भारत की प्राचीन विधा कहा जाता है । योग व्यक्ति को स्वस्थ, निरोगी व जीवनशैली को संतुलित रखने में अहम भूमिका निभाती है । इसलिए योग सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं।योग के स्वास्थ्य, मांनसिक लाभ को जानने के बाद आज इसे दुनियाभर में पहचान मिली और योग के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ही हर साल 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाया जाता है । विद्यालय परिसर में वृक्षों की सुंदर हरीतिमा के मध्य अनुलोम -विलोम, वृक्षा सन ताड़ासन,सेतु बंधासन, प्राणायाम,भुजंगासन, धनुरा सन आदि अश्वनी देवांगन द्वारा अभ्यास कराया गया ।
इस वक्त माध्यमिक शाला कोतमरा के प्रधान पाठक तारकेश्वर टंडन एवं अश्वनी देवांगन व विद्यालय के छात्र छात्रा,बिहान समूह के अमरिका जायसवाल,अनीता निराला उपस्थिति रहें ।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest