सरसींवा

सरसींवा में कांग्रेस सेवादल की ब्लॉक स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति

जिला अध्यक्ष इन्दूभूषण पड़वार के मार्गदर्शन में जुटे कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

सरसींवा। कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष इन्दूभूषण पड़वार के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस सेवादल सरसींवा के नेतृत्व में ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के विस्तार, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, नवनियुक्त सेवादल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर हुआ आयोजन

यह बैठक कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी. श्रीनिवासन, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अरुण ताम्रकर, अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष संतोष पांडेय एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष मंजूलता आनंद के निर्देशानुसार संगठन विस्तार के उद्देश्य से आयोजित की गई।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नेमीचंद केशरवानी, प्रदेश सचिव छत्रसाल साहू, जिला महामंत्री नीतीश बंजारे, सेवादल के अतिरिक्त जिला अध्यक्ष कमलेश कुर्रे, किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री अप्पू नवरंग, जिला अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिलीप कुमार अनंत, युवा नेता राकेश मानिकपुरी, कांग्रेस नेत्री लता जाटवर एवं मीना बंजारे सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष इन्दूभूषण पड़वार ने कहा कि कांग्रेस सेवादल संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से देश में सांप्रदायिकता बढ़ रही है, सामाजिक भाईचारे को नुकसान पहुंच रहा है तथा अर्थव्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर जनता के बीच इन मुद्दों को उठाएंगे। कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली से संबंधित तथ्यों को जनता के सामने रखने तथा कांग्रेस की विचारधारा एवं नीतियों से लोगों को अवगत कराने की जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने राष्ट्रीय हित, सामाजिक सद्भाव और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के लिए कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

आगामी कार्यक्रमों की बनाई रूपरेखा

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए रणनीति तैयार की गई। पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार और जनसंपर्क अभियान को मजबूत बनाने पर अपने विचार रखे।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता जागेश्वर लहरें, राजकुमार जांगड़े, अधिवक्ता संघ भटगांव के अध्यक्ष फिरितराम खटकर, कांग्रेस सेवादल के जिला महामंत्री अगरदास, युगल किशोर साहू, चितरंजन रात्रे, जिला सचिव उतरा साहू, रेशम अजय, प्यांशु जांगड़े, अमृत साहू, नगर पंचायत पवनी के पार्षद रामगोपाल साहू, रंजीत कर्ष, जगदीश साहू, प्रकाश चंद एवं मनोज साहू सहित सेवादल के नवनियुक्त पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, युवा कांग्रेस और महिला कांग्रेस के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना और आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करना रहा।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest