कोरबाछत्तीसगढ़

रजिस्ट्री भूमि में किया जा रहा अवैध अतिक्रमण.. अतिक्रमणकारी ने भूमि स्वामी को पत्रकारिता की धौस दिखा दुकान में की तोड़फोड़ व दी जान से मारने की धमकी

कोरबा/पसान। 5 सितंबर 2022 : पसान थाना क्षेत्र में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। दरअसल भूमि स्वामी सतीश साहू ने थाना में लिखित शिकायत देते हुए बताया कि उनकी भूमि खसरा नं 174/3 जोकि पसान निवासी नितेश गुप्ता के होटल के बगल में स्थित है। जिसकी रजिस्ट्री उनकी पत्नी ममता साहू के नाम दिनांक 4 अप्रैल 2019 में हुई थी। और स्वयं स्टेशनरी की दुकान का कार्य हाट बाजार में संचालित करते चले आ रहे है। लेकिन साल के चार महीने वे अपनी भूमि पर छोटी से दुकान संचालित कर अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।

सतीश साहू ने बताया कि नितेश गुप्ता व भाई रितेश गुप्ता पिता राजू गुप्ता के द्वारा उनके दुकान के पीछे की जमीन पर अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है। जिसका विरोध करने पर नितेश गुप्ता व उनका भाई रितेश गुप्ता जोकि तथाकथित पत्रकार अपने आपको बताता है उनके द्वारा उनके दुकान में जाकर जबरन तोड़फोड़ की गई व गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है। बतादें की नितेश गुप्ता का भाई रितेश गुप्ता के द्वारा अपनी पत्रकारिता की धौस दिखाकर अतिक्रमण का विरोध करने पर यह कृत्य किया जा रहा है। जबकि इसकी शिकायत पूर्व में पसान तहसील कार्यालय में उनके द्वारा की गई थी लेकिन इस किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं कि गई।

नितेश गुप्ता व उसके भाई रितेश गुप्ता द्वारा उनकी जमीन को हथियाने का जबरन अतिक्रमण कर प्रयास किया जा रहा है व उनके परिवार में इनके द्वारा दी गई धमकी से भय व्याप्त है। तथाकथित पत्रकार अपने आपको बताने वाला रितेश गुप्ता द्वारा यह कहा जाता है कि तुम चाहे कोर्ट जाओ या थाना हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। यहां यह बताना लाज़मी है कि तथाकथित पत्रकार रितेश गुप्ता आदतन अपराधी है और पसान थाने में इसके खिकाफ अनगिनत मामले दर्ज हैं। थाना से मिली जानकारी के अनुसार रितेश गुप्ता के ऊपर 12.9.019 को पहला अपराध दर्ज हुआ जिसमें धारा 354 (क)(ख)506 i p c तथा दूसरा मामला 2020 को फिर से धारा 147, 148, 149, 354, 294, 506,323,458 पुनः तीसरा मामला 5.8.021 को अपराध कायम हुआ जिसमें धारा 294,506,323 और चौथा माला 3.9.021 को 294,506,384,34 ipc के तहत अपराध दर्ज है। सतीश साहू ने पसान थाना में शिकायत कर न्याय की गुहार की है।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest