बिलाईगढ़

आत्मा योजनांतर्गत ग्राम सलोनीखुर्द में जिले के अन्दर दो दिवसीय महिला प्रशिक्षणः

सारंग सार / बिलाईगढ


बिलाईगढ विकास खंड कृषि विभाग द्वारा प्रोजेक्ट डायरेक्टर आत्मा सह उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव के दिशा निर्देश पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कृष्ण कुमार साहू एवं बी टी एम प्रकाश कुमार थवाईत के संयुक्त संयोजन में ग्राम सलोनी खुर्द गिरवानी में दो दिवसीय 10 एवं 11 फरवरी को महिला प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं को कृषि के क्षेत्र के साथ आजीविका के विभिन्न संसाधनों पर प्रशिक्षण अधिकारियों द्वारा विस्तृत ज्ञानवर्धक प्रशिक्षण दिया गया ।जैविक खेती मिशन,ग्रीष्म धान के बदले दलहन तिलहन एवं नगदी फसल लेने,प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना,मोटा अनाज अन्तर्गत कोदो रागी को प्रोत्साहन सहित उन्नत कृषि तकनीक की सभी विषयों की जानकारी के साथ साथ महिलाओं को समूहों के रूप में मशरूम खेती,जैविक दवा एवं जैविक खाद बनाने,पेठा,आचार,पापड़ बड़ी,सिलाई बुनाई,साबुन सोडा निर्माण आदि विभिन्न विषयों पर जानकारी दिया गया ।प्रशिक्षण उपरांत सभी को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।प्रशिक्षक के रुप में राजमहंत पी के घृतलहरे एवं बी एल साहू सेवा निवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ने प्रशिक्षण दिये।मौके पर कृषि आधिकारी कृष्ण कुमार साहू,प्रकाश कुमार थवाईत,बी पी एस कंवर सरपंच प्रतिनिधि घनश्याम चौहान, प्रशिक्षणार्थी हेमलता चौहान,सुनीता,भुरीबाई चौहान,रोहिणी डहरिया,गायित्री यादव,लकेश्वरी चौहान,ननकी बाई केंवट,मनटोरी डहरिया,परान केवट,श्रीदेवी यादव सहित भारी संख्या में महिलाएं शामिल रही।

Related Articles

Latest