कोसीरछत्तीसगढ़

राजग से राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के लिए सारंगढ विधायक जांगडे से समर्थन मांगने पहुंचा भाजपा प्रतिनिधि मण्डल

कोसीर. आज दिनांक 16 जुलाई 2022 को आगामी 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति पद हेतु राजग की राष्ट्रपति प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगने सारंगढ भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने आज सारंगढ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े से मुलाकात किया। भाजपा प्रतिनिधि मंडल विधायक निवास मुड़वाभाठा पहुचकर पत्रक के माध्यम से समर्थन मांगा एवम सहयोग की अपील की। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ केशरवानी, पूर्व विधायक डॉक्टर जवाहर नायक व जिला उपाध्यक्ष ज्योति पटेल ने राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के लिए निवेदन पत्र देते हुए विधायक उत्तरी जांगड़े से अपील किया कि राजग द्वारा पहली बार किसी अनुसूचित जनजाति महिला को प्रत्याशी घोषित किया है जो कि सम्पूर्ण महिला वर्ग के लिए सम्मान व गौरव की बात है साथ ही साथ सम्पूर्ण अनुसूचित जन जातीय समूह के लिए भी गर्व का विषय है। ऐसे में एक महिला होने के नाते आप को भी द्रौपदी मुर्मू जी का समर्थन करना चाहिए। सारंगढ विधायक से मिलने गए प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ केशरवानी, जवाहर नायक, पुरुषोत्तम अजेश अग्रवाल, ज्योति पटेल, अमित अग्रवाल, मनोज मिश्रा, अजय जवाहर नायक, मयूरेश केशरवानी, भूषण चंद्रा, देवेंद्र रात्रे, रविन्द्र पटेल, राजकिशोर पटेल एवम अन्य सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Latest