दंतेवाड़ा

पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 5 लाख का इनामी माओवादी ढेर, पिस्टल और IED समेत कई सामग्री बरामद

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में डीआरजी और इंद्रावती क्षेत्र समिति के माओवादियों के बीच आज मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में जवानों ने एक 5 लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया है.
एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि की है.

जानकारी के मुताबिक डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले थे. तभी घात लगाए बैठे नक्सलियों फायरिंग शुरु कर दी. जवाबी कार्रवाई करते हुए जवानों गोलीबारी की. जिसमें एक नक्सली ढेर हो गया है. माओवादी का शव भी बरामद किया गया है.

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462
Latest