दशरथ सिंह राजपूत होंगे सारंगढ़ के नए एसडीएम

कलेक्टर ने जारी किया आदेश, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की संभालेंगे जिम्मेदारी
सारंगढ़। सारंगढ़ में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के पद पर दशरथ सिंह राजपूत को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला कलेक्टर कार्यालय, सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा 26 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, उन्हें आगामी आदेश पर्यंत तक सारंगढ़ एसडीएम का संपूर्ण प्रभार अस्थायी रूप से सौंपा गया है।
जारी आदेश के तहत सारंगढ़ एसडीएम की जिम्मेदारी मिलने के बाद दशरथ सिंह राजपूत क्षेत्र में राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों का संचालन करेंगे। एसडीएम के रूप में उनकी भूमिका राजस्व प्रकरणों के निराकरण, कानून-व्यवस्था से जुड़े प्रशासनिक दायित्वों तथा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण रहेगी।
आदेश तत्काल प्रभावशील
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। दशरथ सिंह राजपूत आगामी आदेश तक सारंगढ़ के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) का दायित्व संभालेंगे। इस प्रशासनिक बदलाव के बाद अब सारंगढ़ में एसडीएम कार्यालय की जिम्मेदारी उनके पास रहेगी।




