सारंगढ़

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे सहित कृषि विभाग सारंगढ़-बिलाईगढ़ की टीम पहुँची उपसंचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव की माताजी के तेरहवीं संस्कार में”

सारंगढ़-बिलाईगढ़। के उपसंचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव की माताजी रचना श्रीवास्तव का निधन 10 सितंबर 2025, बुधवार को हो गया था। दिवंगत आत्मा की तेरहवीं संस्कार का आयोजन रविवार, 21 सितंबर 2025 को बिलासपुर स्थित श्री शिवत भवन, अयोध्या नगर, रिंग रोड नंबर-02 में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पांडे विशेष रूप से उपस्थित हुए और परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में कृषि विभाग जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ की टीम भी उपस्थित रही, जिसमें वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं कृषि विस्तार अधिकारियों सहित विभागीय स्टाफ शामिल थे। सभी ने दिवंगत माता को श्रद्धांजलि दी और  श्रीवास्तव परिवार को ढांढस बंधाया।

तेरहवीं संस्कार के पश्चात शांति भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं आमजन शामिल हुए।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest