रायपुर
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 23 अगस्त को वृंदावन हॉल में, विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान

रायपुर। रायपुर साहित्य सृजन संस्थान के पांचवें स्थापना दिवस के अवसर पर 23 अगस्त को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से सिविल लाइन्स स्थित वृंदावन हॉल में आयोजित होगा।
संस्था के अध्यक्ष वीर अजीत शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में देश के विभिन्न शहरों से राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि शिरकत करेंगे। इनमें डॉ. पूनम माटिया (नई दिल्ली), डॉ. गोविंद गज़ब (रायबरेली), डॉ. प्रीति सुमन (पटना), राजकुमार राज (बैतूल), बसंत कुमार शर्मा (जबलपुर) एवं रंजना गौतम (उमरिया) प्रमुख रूप से शामिल हैं।
कार्यक्रम में स्थानीय कवियों को ओपन माइक के माध्यम से काव्य पाठ का अवसर भी प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही साहित्य एवं विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित कवियों, सामाजिक संस्थाओं एवं पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा। आयोजकों ने साहित्यप्रेमियों एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।



