छत्तीसगढ़सारंगढ़

ग्राम पंचायत चांटीपाली में कंतलाल यादव निर्विरोध उप सरपंच निर्वाचित


जनपद पंचायत सारंगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत चांटीपाली में उप सरपंच पद के लिए कंतलाल यादव को निर्विरोध चुना गया। इस अवसर पर पीठासीन अधिकारी, सरपंच ओमलाल यादव, प्रभारी सचिव अविनाश उरांव सहित वार्ड पंच एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस चुनाव में वार्ड पंच कलिंदरी साहू, धनमती साहू, विमला टंडन, समारीन निराला, सुकबाई मनहर, चरण बाई मनहर, फूल बाई यादव, मोगरा यादव, अनिता बाई प्रजापति, चंद्रकला मानिकपुरी, आनंद कुमार निषाद, मनीषा महंत, होरीलाल यादव एवं रतन दास महंत ने भाग लिया और सर्वसम्मति से कंतलाल यादव को उप सरपंच चुना गया।

यह चुनाव पूरी पारदर्शिता और आपसी सहमति से संपन्न हुआ, जिससे पंचायत में एकता और सौहार्द्र का उदाहरण प्रस्तुत हुआ।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest