सारंगढ़

सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के 73,023 किसानों को PM किसान योजना की 21वीं किस्त — 14 करोड़ 60 लाख की बड़ी सौगात



सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 21वीं किस्त दिनांक 19 नवंबर 2025 को जारी कर दी गई है। इस किस्त में जिले के कुल 73,023 किसानों को ₹14 करोड़ 60 लाख की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई है।

विकासखंडवार लाभार्थी किसान—
बरमकेला विकासखंड: 18,221 किसान, बिलाईगढ़ विकासखंड: 30,153 किसान,सारंगढ़ विकासखंड: 24,649 किसान


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की इस किस्त के साथ किसानों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है, जिससे कृषि कार्यों में गति आने की उम्मीद है।

राष्ट्रीय स्तर पर:
देशभर के 9 करोड़ किसानों को कुल ₹18,000 करोड़ की राशि 21वीं किस्त के रूप में जारी की गई है।

किसानों में इस सहायता राशि को लेकर खुशी का माहौल है।

Related Articles

Latest