सारंगढ़

सारंगढ़ के नजदीकी ग्राम बटाउपाली ब के तालाब में मिली महिला की लाश


सारंगढ़ क्षेत्र के ग्राम बटाउपाली ब में आज सुबह एक महिला की लाश तालाब में तैरती हुई मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतिका की पहचान निद्रा बाई सिदार उम्र लगभग 65 वर्ष के रूप में हुई है।
परिजनों ने बताया कि महिला  शाम -रात को  हाथ में गुड़ाखू लेकर घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, परंतु रात में उसका कोई पता नहीं चल सका।
सुबह गांव के तालाब में महिला का शव तैरता हुआ मिला, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है

मृत्यु का कारण फिलहाल अज्ञात है

Related Articles

Latest