छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में 14 वर्षीय बालिका से बलात्कार, तीन गिरफ्तार, एक नाबालिग आरोपी भी पकड़ाया

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में सुबह की सैर पर निकली 14 वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग आरोपी को भी पकड़ा है।
राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले के डोंगरगांव कस्बे में सुबह की सैर पर निकली बालिका के साथ बलात्कार के मामले में पुलिस ने गजेंद्र कोर्राम (18) सालिग निषाद (18) और रितेश (23) को गिरफ्तार कर लिया ।

उन्होंने बताया कि इस मामले में एक नाबालिग आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार को तड़के पांच बजे बालिका अपनी सहेलियों के साथ सुबह की सैर पर निकली थी और इसी दौरान आरोपी मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे और बालिका को जबरदस्ती अपने साथ ले गए।

उन्होंने बताया कि आरोपी बालिका को करीब के दानीटोला गांव के जंगल में लेकर गए थे। इस दौरान दो आरोपियों ने बालिका के साथ बलात्कार किया। घटना के बाद आरोपी युवक वहां से फरार हो गए। बाद में जब बालिका अपने घर पहुंची तब उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालिका और उसके परिजनों की शिकायत पर पुलिस तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं इस मामले के नाबालिग आरोपी को भी पकड़ा गया है।

Santosh Chauhan

EDITOR MO.NO.- 9691527555 9479016462

Related Articles

Latest